फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना एसडीएम का तबादला, निखिल राजपूत बने नए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। तहसील में पिछले दिनों अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। बिधूना की एसडीएम गरिमा सोनकिया का स्थानांतरण अजीतमल कर दिया गया है जबकि अजीतमल में तैनात एसडीएम निखिल राजपूत को बिधूना तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। निखिल राजपूत इससे पूर्व भी बिधूना तहसील में एसडीएम के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं गरिमा सोनकिया भी पहले अजीतमल में एसडीएम रह चुकी हैं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि सात मई को तहसील के नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन तिवारी, महामंत्री अतुल कुमार तिवारी सहित अधिवक्ताओं ने एसडीएम चेंबर में एक कर्मचारी की तैनाती और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जताई थी। इस दौरान अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच तीखी बहस भी हुई थी। अगले दिन अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम पर कार्रवाई और तहसील में भ्रष्टाचार की जांच कर रोक लगाने की मांग की थी।



घटना के एक सप्ताह के भीतर ही दोनों एसडीएम के तबादले किए जाने से तहसील और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग इस स्थानांतरण को अधिवक्ताओं के विरोध और विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसे सामान्य स्थानांतरण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें