फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी में बृहस्पतिवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र उर्फ लाला (40) के चचेरे भाई कल्लू के अनुसार शाम के समय दो अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा से धर्मेंद्र को घर के बाहर छोड़कर भाग गए। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. अमरदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र और बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पीटकर धर्मेंद्र की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो छोटे भाइयों को छोड़ गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें