फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलें पाकर खिले श्रमिकों के चेहरे

Fri, 26 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन कार्यालय में जिले के 500 सन्निर्माण पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल वितरित की गईं। इस मौके पर अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव तथा मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों को साइकिलें प्रदान कीं।
विज्ञापन



 
सदर तहसील के ग्राम बमुरीपुर स्थित गोपाल कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए अपने सभी वायदे समय से पहले ही पूरे कर लोगों को लाभ देने का काम किया है।


आज सरकार की उपलब्धियों के चलते प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हर जुबां पर नाम छा गया है।  उन्होंने जिले के सन्निमार्ण श्रमिकों को निशुल्क साइकिल वितरण किए जाने को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विशाल हृदय बताया।
विज्ञापन



 
जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जाति, धर्म व संप्रदाय के लोगों हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित कर रही हैं। यही कारण है कि आज गरीब सन्निमार्ण श्रमिकों को निशुल्क साइकिलें प्रदान कर उनके रोजगार को बढ़ाने में सहयोग कर रही है।


मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र नाथ चौधरी ने सन्निमार्ण श्रमिकों को प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए गरीब श्रमिकों के लिए निशुल्क साइकिल मिलने पर बधाई दी है।


कार्यक्रम में जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा, आरएएस यादव, मनोज कुमार, रायबहादुर, सपा छात्र सभा अध्यक्ष नेता सोनू कुशवाहा, वंश गोपाल कुशवाहा, सेवाराम यादव, अनुज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें