फोटो-37-मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
बिधूना। रुरुगंज स्थित राधा कृष्ण स्टेडियम में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच सहार और भूटा गांव की टीमों के बीच हुआ। इसमें भूटा की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की।
भूटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। 10-10 ओवर के इस मुकाबले में सहार की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 119 रन बनाए। जवाब में भूटा की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि इस दौरान टीम ने नौ विकेट गंवा दिए। इस रोमांचक जीत के साथ सहार की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
भूटा टीम की ओर से कल्लू बाथम ने 37 रन बनाने के साथ अपनी टीम को दो विकेट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला अजीतमल और ऊसरहार के बीच खेला गया। अजीतमल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 10 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊसरहार की टीम की बल्लेबाजी में अंकित ने 62 रन नॉट आउट बनाए व रजत सेंगर ने 26 रनों का योगदान दिया। उसके बाद टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। अजीतमल की टीम ने यह मुकाबला 39 रनों से एकतरफा जीत लिया।
अजीतमल के खिलाड़ी लालमन को 10 गेदों में 49 रन बनाने के साथ दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का रविंद्र यादव मिनी व एडीओ पंचायत विमल कुमार ने शुभारंभ कराया। इस मौके अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, सबूरी यादव व आशीष कुमार मौजूद रहे।