फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर ने कुश्ती में जीती बाइक

Tue, 12 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। क्योंटरा में आयोजित दंगल के दूसरे दिन सोमवार को पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। शाम को हुए दंगल में हाथरस निवासी भारत केसरी रामेश्वर ने पहलवान को खाने चित कर इनाम में बाइक जीत ली।
विज्ञापन

इनके अलावा अयोध्या, मथुरा, उन्नाव, फिरोजाबाद, पंजाब, रुड़की के पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं। दंगल का शुभारंभ युवा नेता अर्पित दुबे ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर किया। इसके बाद भूरा क्योंटरा व आयुष शेरपुर की कुश्ती हुई। इसमें भूरा विजेता रहे।
इसके बाद पागल बाबा अयोध्या व विजय धमाका झारखंड के बीच कुश्ती हुई। इसके बाद दंगल में रमन मथुरा व विपिन उन्नाव, रवि फिरोजाबाद व हरिंदर मथुरा, सुरजीत कंचौसी व किशनपाल सिहुरा, विक्की पंजाब व लकी थापा नेपाल के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन

सबसे रोमांचित और बड़ी कुश्ती हाथरस के भारत केसरी रामेश्वर व साबिद अली रुड़की के बीच हुई। इसमें रामेश्वर ने साबिद को हराकर इनाम में बाइक जीती। दंगल कमेटी ने उन्हें 11 हजार रुपये का इनाम भी दिया। दंगल आयोजन में ग्राम प्रधान मीना पांडे, अखिलेश पांडे, राज नारायण मिश्रा, शुभम दुबे, श्याम बाबू दुबे, गोपाल दीक्षित, निखिल यादव, सोनू मिश्रा व अवध दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें