फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने छका भंडारा

Sat, 01 Aug 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बाबा परमहंस बगिया में चल रहे धर्मानुष्ठान के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व हवन पूजन एवं बाबा परमहंस महाराज को भोग लगाकर कन्या एवं साधु भोज कराया गया।
विज्ञापन



 
बाबा परमहंस बगिया में 22 जुलाई से धर्मानुष्ठान प्रारंभ हुआ, इसमें प्रतिदिन धर्मावलंबियों ने पहुंचकर कथारस का पान किया। भागवताचार्य प्रमोद महाराज ने श्रीमद भागवत कथा रस वर्षा की।



वहीं श्रीराम कथा  पंडित अरविंद त्रिवेदी ने कही। शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ कथा विश्राम का आयोजन किया गया। शाम के समय बाबा परमहंस महाराज को भोग लगाया गया। इसके उपरांत कन्याओं एवं साधुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन



देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा छका। यहां बता दें कि प्रतिवर्ष बाबा परमहंस महाराज के आश्रम में गुरु पूर्णिमा से पहले धर्मानुष्ठान का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें