फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाकियू ने डीएम को बताईं समस्याएं

Tue, 09 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-07 एयूआरपी 10 ककोर में ज्ञापन देने आए भाकियू। स्रोत: कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने सोमवार को समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने डीएम के समक्ष अपनी मांग रखी।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि पचदेवरा के हरिकृष्ण आर्य खसरा संख्या 205 पर 20 वर्ष से काबिज हैं, लेकिन एक ग्रामीण उनकी जमीन पर अपना कब्जा जमाए है। ज्ञापन में कंचौसी बाजार की 90 फीसदी दिव्यांग सीमा राठौर को ट्राईसाइकिल, ढिकियापुर की सीमा दोहरे, सुधा देवी व रामकली को आवास मुहैया कराने की मांग की गई।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन देते समय पीड़ितों ने कहा कि वह वर्षों से परेशान हैं। अब डीएम ही उनकी आखिरी उम्मीद हैं। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से सुना व संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर, जयकेश सिंह, रामवीर, कृष्ण चंद्र, महेंद्र सिंह, शिव सिंह, अनुज कुमार व विजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें