फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर पुलिस उठा ले गई थी युवक को

Sun, 21 May 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
पत्नी द्वारा पति को अगवा करने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। बिधूना पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि युवती के साथ आई मैनपुरी की बेबर पुलिस युवक को एक मामले में उठा ले गई थी। युवती ने मैनपुरी डीएम को पति के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। बेबर पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान किया है। उधर, घटना के बाद युवक की मां ने बहू पर बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए बिधूना थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को आदर्श नगर में रहने वाले संतोष शर्मा को उसकी पत्नी व कुछ लोग फिल्मी स्टाइल में गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। संतोष का पत्नी से कई सालों से विवाद चल रहा था। वह मैनपुरी जिले का रहने वाला था और अब वह मां और बेटों के साथ यहां रह रहा था। बाजार गई मां जब वापस आई तो नाती ने घटना बताई थी। जिसके बाद मां रामबेटी ने कोतवाली में तहरीर दी। इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस भी जांच में जुट गई। पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी रामा ने एक शिकायती पत्र डीएम को दिया था।

जिस पर बेबर पुलिस पत्नी को लेकर संतोष को गिरफ्तार करने आई थी। मां का आरोप है कि रमा गांव की 13 बीघा खेती व मकान भी मांग रही है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि बेबर थाना पुलिस ने संतोष शर्मा का शांति भंग में चालान किया है। वह जमीन बेंचने की फिराक में था। इस पर उसकी पत्नी ने शिकायत की तो पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। अगवा करने की सूचना गलत निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें