फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिववीर सिंह सर्वोत्तम पशुपालक, सम्मानित

Fri, 15 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर में नेशनल लाइन-स्टॉक मिशन योजना के तहत बकरा-सांड़ प्रदर्शनी व गोष्ठी में 108 पशुपालकों ने पंजीकरण कराया। सर्वोत्तम पशुपालक के लिए शिववीर सिंह यादव को पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं 15 उन्नत पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय और 50 को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन



 
डीएम माला श्रीवास्तव ने पशुपालकों से पशुओं की बेहतरीन देखभाल करने की अपील की। कहा कि जिला पशु चिकित्सालय में पशुओं को बीमारी से बचाने को समय-समय पर टीकाकरण कराया जाता है। पशुपालक इसका लाभ उठाएं। डीएम ने पशु प्रदर्शनी में आए बकरा स्वामियों से पशुओं की देखभाल व उनके खानपान की भी जानकारी ली।



कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा से आए पशु वैज्ञानिक ब्रज विकास सिंह व एसके सिंह ने बकरियों की देखभाल के तरीके व उन्हें दिए जाने वाले चारे व पौष्टिक आहार की जानकारी दी।
विज्ञापन



बताया कि बीमारी में पशुओं को पशु चिकित्सालय ले जाकर उपचार करवाएं। समय-समय पर विभिन्न बीमारियों से संबंधित टीके भी निशुल्क लगवाएं। प्रदर्शनी में आए पशुओं को क्रमबद्ध तरीके से चिंहाकन किया गया, जिसमें सर्वोत्तम पशुपालक के लिए शिववीर सिंह यादव को पुरस्कार दिया गया।

 
वहीं उन्नत पशुपालक के लिए हरी सिंह धनऊपुर, अब्दुल वसी खां बखरिया, गया प्रसाद प्रयागपुर व शीलू औरैया को प्रथम पुरस्कार, छोटे सिहं पचदेवरा, दिनेश कुमार पुर्वा महासुख, दिनकर जैतपुर व गोविंद औरैया को द्वितीय तथा अशोक अस्ता, प्रांशू पाल औरैया, सतनाम सिंह प्रयागपुर व रामशंकर औरैया को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर आए अन्य 50 पशु पालकों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।


 
इस अवसर पर सीडीओ शिवराज सिंह यादव, अपर निदेशक कानपुर मंडल डा. चरन सिंह यादव, डीडी कृषि डा. बनारसी यादव, सीबीओ औरैया डा. एके कुलश्रेष्ठ, सीबीओ इटावा डा. एससी गुप्ता, डा. ओपी सचान, डा. जेपी वर्मा, डा. एके सिंह, डा. कमल किशोर, डा. राजेश वर्मा, डा. कैलाश बाबू सहित पशु धन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें