फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छेड़खानी के आरोपों की जांच करने पहुंचे बीईओ

Tue, 26 Aug 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। एक गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लगे छात्रा से छेड़खानी के आरोप में विभागीय जांच शुरू हो गई। सोमवार को बीईओ ने स्कूल पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षु छात्रा प्राथमिक विद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए गई थीं। आरोप है कि 18 अगस्त सुबह विद्यालय पहुंचीं तो प्रधानाध्यापक ने अच्छे नंबरों का लालच देते हुए अपने कार्यालय में बुलाया। जहां उसके साथ छेड़खानी की गई।
आरोप है कि रात के समय फोन से बातचीत करने का दबाव भी बनाया। वहीं विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने भी प्रशिक्षु छात्रा के भाइयों व साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें शराब पीकर, गाली-गलौज करने से रोकने पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्हें बचाने आई शिक्षामित्र भी मारपीट से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों ओर से मामले दर्ज किए हैं। सोमवार को स्कूल पहुंचे बीईओ ने रसोइया सहित अन्य स्टाफ से पूछताछ की। बीईओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच आख्या दो दिन में उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें