फोटो- 42 बैठक में मौजूद अधिकारी व व्यापारी।संवाद
दिबियापुर। गेल विहार में बुधवार को राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने जीएसटी के प्रमुख सुधारों व नए पंजीकरण नियमों के फायदे बताए। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की मांग की।
उपायुक्त राज्य कर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी पंजीयन, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभ, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी। इसके अलावा ईंट भट्ठे से प्राप्त राजस्व एवं जीएसटी से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सहायक आयुक्त शिवशंकर चौरसिया ने नए पंजीयन व सहायक आयुक्त जय सिंह यादव द्वारा रिटर्न निल फाइलिंग व नॉन फाइलर से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके पर राज्य कर विभाग की तरफ से विजय शंकर दीक्षित व जसवंत सिंह समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।