फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आने-जाने की सटीक जानकारी देने का जरिया बना करंट परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सोशल मीडिया के जरिए बिजली की समस्या का समाधान करने का दिबियापुर के दीपक भदौरिया ने अनूठा तरीका निकला है। वह व्हाट्सएप के सात ग्रुपों में 16 सौ सदस्यों का ‘करंट परिवार’ बनाकर सोशल मीडिया का सदुपयोग कर रहे हैं। ग्रुप में बिजली की कोई समस्या पड़ते ही दीपक व उनकी टीम के लोग तुरंत समस्या का समाधान कराते हैं। ग्रुप में बिजली आने जाने की भी सटीक जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

दिबियापुर नगर में करंट परिवार सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है, जिसमें जुड़ने की इच्छा अधिकांश लोगों को रहती है। इसकी वजह यह है, बिजली आने और जाने के समय की सटीक जानकारी इस ग्रुप में मिलती है। इसके साथ ही बिजली आने और जाने के कारणों के साथ ही बिजली गुल रहने के समय के बारे में भी जानकारी अपडेट की जाती है। इसका जिम्मा ग्रुप के एडमिन दीपक भदौरिया संभालते हैं।
उनके ग्रुपों में बिजली विभाग के संबंधित क्षेत्र के अधिकारी एवं लाइन मैन भी जुड़े हैं। फाल्ट आने से लेकर अन्य कई समस्याएं ग्रुप में आने पर दीपक भदौरिया संबंधित अधिकारी कर्मचारी से सामंजस्य बैठाकर समस्या दूर कराते हैं। उनकी टीम में नगर के कई समाजसेवी युवा भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

करंट परिवार के ग्रुप एडमिन दीपक भदौरिया के मुताबिक बीस वर्ष पहले 1997 में वह बिजली की समस्या दूर कराने के लिए बाइक से दौड़ लगाते थे। अब बिजली की समस्या दूर कराना उनका जुनून बन चुका है। उस समय सोशल मीडिया नहीं था। तब परिचितों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए बिजली के बारे में सूचना देते थे। इसके बाद व्हाट्स एप सोशल मीडिया प्लेटफार्म मिला। शुरूआत में करंट परिवार नाम का एक व्हाट्स एप ग्रुप चलाया था। इस ग्रुप में बिजली आने जाने की सटीक जानकारी मिलने के कारण लोगों का जुड़ाव उनसे बढ़ता गया। इस समय उनके सात ग्रुपों में 1600 लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें