फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 03 Aug 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात के ग्राम कसोलर में रिश्तेदारी गए युवक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर दबंगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारे शव गांव बाहर फेंक गए।
विज्ञापन


परिजनों ने शव रखकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक परिजन शव घर में ही रखे थे।

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रतापपुर निवासी प्रमोद उर्फ बबलू (32) पुत्र पोखर सिंह रविवार को रिश्तेदारी में कानपुर देहात के ग्राम कसोलर गया था। वहां रात में किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया।

इस पर दबंगों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया और उसे ग्राम सुधीरपुर में मंदिर के पास फेंक दिया। जब ग्रामीणों ने प्रमोद को गंभीर हालत में देखा तो सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजन उसे घर ले आए। सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तीन-चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर परिजन शव गांव ले आए और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंचे दिबियापुर थानाध्यक्ष फईम अख्तर ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं गई थी। वहीं मृतक के परिजन कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शव गांव में ही रखे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें