फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर युवक की हत्या

Mon, 26 Oct 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुचैली में अज्ञात लोगों ने 22 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक का शव उसके दरवाजे पर निर्वस्त्र हालत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के लिखाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कुचैली निवासी लोकेश उर्फ सोनू (22) पुत्र सुंदरलाल शर्मा रविवार शाम घर से औरैया आने की बात कहकर निकला था। रविवार रात अज्ञात लोगों ने लोकेश की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में घर के दरवाजे पर फेंक गए। जब सुबह परिजनों ने लोकेश का शव दरवाजे पर पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे बिधूना इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता सुंदरलाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन


कहीं प्रेम प्रसंग का मामला तो नहीं
औरैया। लोकेश की हत्या कर उसे घर के दरवाजे पर निर्वस्त्र अवस्था में फेंके जाने का मामले की पीछे ग्रामीण प्रेम प्रसंग का मामला मान रहे हैं। लोकेश की पिटाई के पीछे आखिरकार किसी का क्या मकसद है, इसका अभी तक न तो पुलिस के पास जबाव है और न ही परिजनों के पास।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें