फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के विरोध में मारपीट, सैफई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में बुधवार को छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने वृद्ध दंपति को पीट दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल वृद्ध पति को सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। छह लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी महिला ने बताया कि वानिश, विक्की, संदीप, श्रीपत, टिंकू, पंकज बुधवार सुबह घर में घुस आए। धमकी देने लगे कि जिस जमीन पर छप्पर रखा है, उसे खाली कर दो। गालियां देने विरोध किया तो वानिश, कल्लू व संदीप छेड़खानी करने लगे। शोरगुल सुनकर उसकी जेठानी ने बचाया।
इस बीच ससुर मिजाज अली (65) भी वहां आ गए। लगभग एक घंटे बाद तीनों आरोपी अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडा, लोहे के सरिया, चाकू लेकर आए और सास-ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सास-ससुर को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में ससुर को सैफई रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। नारायणपुर चौकी इंचार्ज मूलेंद्र ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें