फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के अपहरण कांड को लेकर एसपी ने तलब की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के नौसारा गांव में ब्लॉक प्रमुख बिधूना कौशलेंद्र राजपूत द्वारा नाबालिग छात्रा का अपहरण किए जाने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस कांड को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुनीति ने खुलासे व छात्रा की बरामदगी के लिए गठित टीम को तलब किया है। एसपी का कहना है कि सर्विलांस से जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार ब्लॉक प्रमुख के पूरे परिवार के मोबाइल बंद हैं। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। प्रयास है जल्द छात्रा बरामद की जा सकेगी।
विज्ञापन

बीते 21 नवंबर की रात ब्लॉक प्रमुख बिधूना कौशलेंद्र राजपूत ने परिवार के साथ पड़ोस में रहने वाली नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट कर छात्रा का अपहरण कर लिया था। इस मामले में पीड़ित पिता की ओर से बेला थाने में ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुनीति ने तीन टीमों का गठन किया था। तीनों टीमें लगातार दबिश दे रहीं है, लेकिन पांचवें दिन भी सफलता नहीं मिल पाई है।
एसपी सुनीति ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को तीनों टीमों को तलब किया है। वह खुद इस मामले में पुलिस की प्रगति को देखेंगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के पूरे परिवार के मोबाइल नंबर बंद होने के चलते कोई सुराग भी नहीं मिल पा रहा है। फिर भी कोशिश जारी है। जल्द सफलता मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें