फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवा कटरा। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। इसमें यूपी पुलिस की डायल 112 गाड़ी मौके पर खड़ी रही और दबंग कुछ लोगों पर बेरहमी से लाठी-डंडे बरसाते रहे।
विज्ञापन


मामला एरवा कटरा क्षेत्र के समायन गांव का बताया जा रहा है। जहां कुछ दबंग तालाब की सरकारी भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। दूसरा पक्ष निर्माण कार्य का यह कहकर विरोध कर रहा था कि जगह सरकारी है। अवैध निर्माण की शिकायत कई बार दूसरे पक्ष द्वारा राजस्व विभाग और उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
दूसरे पक्ष द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई और शिकायत करने वाले पक्ष का एक व्यक्ति वहां वीडियो बनाने लगा। इस पर अवैध निर्माण करा रहे पक्ष ने वीडियो बना रहे व्यक्ति व उसके अन्य परिजनों पर पुलिस के सामने ही हमला बोल दिया। पुलिस लाचार नजर आई और तालाब की भूमि पर निर्माण करा रहे दबंग और उनके परिवार की महिलाएं बेरहमी से लाठी-डंडों से शिकायत करने वाले पक्ष को पीटते रहे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया की वायरल वीडियो समायन गांव का है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें