फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेसिक शिक्षा मंत्री ने जिले के छह शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। मिशन शिक्षण संवाद और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय निपुण कार्यशाला का समापन बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया। अलीगढ़ के श्री कल्याण सिंह हैबिटैट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में औरैया जिले के छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिले के छह शिक्षकों समेत प्रदेश भर से 250 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में बेसिक शिक्षा मंत्री के समक्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगंज, सहार के सहायक अध्यापक मनीष कुमार ने रुचिकर कक्षा शिक्षण पर प्रस्तुति दी। मिशन शिक्षक संवाद के जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शैक्षिक मंच मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े अच्छा काम करने बाले प्रदेश भर के जनपदों से 250 शिक्षकों ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने उन शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के अतिरिक्त स्वयं के प्रयास से विद्यालय को बेहतर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें