फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गांव में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। रविवार रात हुई बारिश से गांव असू के कई घरों में पानी घुस गया और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कई घरों की कच्ची दीवारें भी गिर गईं।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक के असू गांव की सड़कें भी बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गई। गांव में तालाब किनारे कच्चे मकानों में पानी घुस गया। जिससे वहां रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश से असू गांव के तालाब-नाले उफना गए हैं। कस्बे की नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। जिससे लोगों को दिक्कतें उठानीं पड़ी। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात से पहले ही नालियों की सफाई नहीं कराई है। जिससे उन्हं पहली बारिश में ही दिक्कतें उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों अवगत कराया गया, लेकिन नालियों की सफाई नहीं कराई गई। खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के पंचायत अधिकारी को अवगत करवाया गया। शीघ्र समस्या का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें