फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात पर याद किए हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब

Mon, 05 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन पर रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगाें शानो शौकत के साथ जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। बारावफात पर मोहम्मद साहब को याद करते हुए उन्हें हर मजहब का मसीहा बताया।
विज्ञापन

 
बारावफात पर मुसलिमों ने शहर के प्रमुख मार्गो से बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाले। तकिया मोहल्ले से मोहम्मद अनीस के नेतृत्व में जुलूस निकला। मोहम्मद अनवर के नेतृत्व में जमालशाह से जुलूस निकाला गया।

संजय गेट व सुभाष चौराहे पर शहर काजी आरिफ रहमानी ने हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि नवी मोहम्मद को हिंदुस्तान बहुत प्यारा लगता था। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव तथा सीओ सदर शिवराज सिंह संभाले हुए थे।
विज्ञापन

 
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार: नगर में जश्ने ईद मीलादुन्नवी बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। जुलूस-ए-मुहम्मदी आस्ताना आलिया के सज्जादा नशी हजरत मुहम्मद अख्तर मियां चिश्ती की सदारत में निकला।

जुलूस का स्वागत कल्लू यादव, संघप्रिय गौतम, मुकेश भारतीय, छात्र नेता सौरभ यादव, कपिल गुप्ता, राकेश भारतीय, मानवेंद्र पोरवाल, कमलेश दीक्षित, कन्हैयालाल शुक्ला, प्रदीप कुमार आदि ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ रमेश भारतीय, थानाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव मौजूद रहे।

आस्ताना आलिया समदिया पर जश्न ईद मिलादुन्नवी धूमधाम से मनाया गया। रात्रि में ईद मिलादुन्नवी के जलसे में मौलाना मकसूद मुबारकपुर, मौलाना सरवत रजा अलीगढ़, मौलाना मुफ्ती अनफासुल हसन साहब आदि मौजूद रहे।

ऐरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार: बारावफात पर कटरा चौराहे पर मस्जिद से शुरूहुआ। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष विनोद यादव मौजूद रहे। इस मौके पर रानू पालीवाल, नरेंद्र शर्मा, शिवराज सिंह यादव, फिरोज खां, लियाकत, नासिर अली, लल्ला अख्तर, शाकिर आदि मौजूद रहे।
 
अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बा में बारावफात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस में सुलेमान खां, हाकिम, अफरोज, निसार, गुलजार, नूरल, वकील, इकबाल, जहीर खां, जहीर अली, निहाल, अख्तर अली, फखरूददीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें