फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी के पुत्र ने किया 1.20 लाख का फर्जीवाड़ा

Thu, 18 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के सेंट्रल बैंक में तैनात कर्मचारी के पुत्र ने ग्राहक  की चेक बुक पार कर छह चेकों से फर्जी तरीके से अलग-अलग बैंक शाखाओं से 1.20 लाख रुपये पार कर दिए। मामला संज्ञान में आने पर बैंक मैनेजर ने बैंक कर्मचारी से रुपये जमा कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन

कसबा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा में बाकरपुर निवासी एक व्यक्ति का खाता है।  बैंक मेें तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  के पुत्र निवासी मिहौली ने चेक बुक पार कर छह किस्तों में 1.20 लाख रुपये निकाल लिए।

खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई रकम की जानकारी खाताधारक  को तब हुई जब वे खाते से रुपये निकालने पहुंचे। खाते में रुपये कम होने की जब जानकारी की तो पता चला कि छह चेकों से उनके खाते से कसबे की शाखा के अलावा मंडी समिति औरैया व इकदिल शाखा से रकम निकाली गई है। 
विज्ञापन


शिकायत बैंक मैनेजर शशीभाल मनीष से की। जांच में पूरा मामला उजागर हुआ तो बैंक मैनेजर ने कर्मचारियों की नौकरी पर बनते देख चतुर्थश्रेणी बैंक कर्मी ने खाताधारक के खाते में अपने पास से 1.20 लाख रुपये जमा करवाकर मामला रफा दफा करा दिया।

बैंक मैनेजर शशीभाल मनीष ने कहा कि खाता धारक के खाते में धनराशि डलवा दी गई है। इस मामले में कई कर्मचारियों की नौकरी का सवाल था इसलिए मामला रफादफा करा दिया है। हालांकि बैंक कर्मियों व चतुर्थश्रेणी कर्मी के पुत्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें