फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बैंक ने बुलाकर दिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
फोटो 03 एयूआरपी 04- वृद्धा चंद्रावती को रुपये सौंपते बैंक मैनेजर और कैशियर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। हरी का पुरवा निवासी चंद्रावती के खाते से 50 हजार रुपये निकल गए थे। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने अपनी लापरवाही मानी है। बैंक के शाखा प्रबंधक ने सोमवार को चंद्रावती को बैंक बुलाकर 50 हजार रुपये की धनराशि वापस लौटा दी।
विज्ञापन

चंद्रावती का पूर्वांचल बैंक ककोर शाखा में खाता है। पिछले दिनों उनके खाते से पांच बार में 50 हजार रुपये निकाले गए थे। इसकी शिकायत चंद्रवती ने एडीएम रेखा एस चौहान से की थी। इस पर एसडीएम ने बैंक प्रबंधन को मामले की जांच को कहा था। बैंक प्रबंधन ने जांच कराई, तो बैंक के स्तर पर गड़बड़ी होना पाया गया। सोमवार को बैंक के शाखा प्रबंधक एसएल विद्यार्थी और कैशियर संतोष कुमारी ने चंद्रावती को बैंक बुलाकर उसके 50 हजार रुपये सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें