फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Thu, 11 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक श्रीमद भागवत महापुराण कथा के पहले दिन मंगल कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा का शुभारंभ भागवताचार्य आचार्य सतीश अवस्थी ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर कलश रख मंगल गीत गाए।
विज्ञापन



 
कस्बे की गलियों से गुजरी कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया कया। कलश यात्रा के साथ भव्य झाकियां भी निकाली गई। नगर में जगह- जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।


बैंडबाजों की भक्तिमयी धुन पर श्रद्धालु पुरुष, युवा एवं युवतियां नाचते-कूदते और थिरकते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार से सुबह और शाम कथाएं होंगी।
विज्ञापन



इस अवसर पर परीक्षित जगत नारायण सक्सेना, शेष नारायण सक्सेना, कल्लू, अभय सिंह, दीपू दुबे, अरविंद गुर्जर आदि सैकड़ों स्त्री पुरूष मौजूद रहे । आयोजकों ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से कथा का रसपान करने के लिए पंडाल स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें