फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रविवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। श्रावण मास के चौथे सोमवार को प्रसिद्ध देवकली मंदिर और जनपद के अन्य प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन ने 23 अगस्त रविवार शाम छह बजे से 24 अगस्त सोमवार रात तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारी वाहनों को एक्सप्रेस-वे और वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। जालौन से औरैया आने वाले वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे।
विज्ञापन

कन्नौज और छिबरामऊ से आने वाले वाहन सौरिख कट से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। इटावा ऊसरहार से औरैया आने वाले भारी वाहन उमरैन पुल के नीचे सर्विस रोड से भरथना-इटावा मार्ग पर भेजे जाएंगे। लखनऊ-कानपुर जाने वाले वाहन भी इटावा-ऊसरहार से आकर इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। कानपुर देहात के याकूबपुर-बेला से आने वाले वाहन रसूलाबाद चौराहा से झींझक होकर नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करेंगे। कंचौसी से औरैया आने वाले वाहन झींझक होकर नेशनल 19 पर डायवर्ट रहेंगे। इटावा से औरैया के वाहन कुदरकोट कट, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।

श्रद्धालुओं और हल्के वाहनों को शहर में छूट रहेगी। मंगलाकाली चौराहा और देवकली चौराहा से केवल दर्शनार्थियों के वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो और पिकअप को जाने की अनुमति होगी। बेला से दिबियापुर से आने वाले भारी वाहन बेला तिराहा से रसूलाबाद मार्ग से निकाले जाएंगे। एनएच 19 पर कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन देवकली या जालौन चौराहे के पास सर्विस लेन पर नहीं आएंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें