फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जांच में वक्फ बोर्ड की जमीन की पुष्टि न होने पर हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। प्रशासन ने शनिवार को रोडवेज बस अड्डे के समीप मुगल रोड किनारे स्थित तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटा दिया। पहले कार्रवाई के दौरान लोगों ने इसे वक्फ बोर्ड की जमीन बताई थी। जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की टीम ने मौके पर रखे कबाड़ सहित अन्य सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉला में भरवाया। कार्रवाई शुरू होते ही लोग अपना सामान समेटने में जुट गए। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई में रोडवेज बस अड्डे के बगल में स्थित तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था। उस समय कुछ लोग महिलाओं के साथ मौके पर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भूमि को वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर कार्रवाई का विरोध किया था। हालांकि, जांच में यह दावा गलत पाया गया।

प्रशासन की जांच में सामने आया कि वहां वक्फ बोर्ड के नाम से कोई भूमि दर्ज नहीं थी। गाटा संख्या 194 तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। तहसीलदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें