फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा टूटने से मजदूर गिरा, रेफर

Mon, 19 Dec 2016 11:06 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
अस्पताल में परिजनों के साथ मौजूद घायल दीपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में गरीबों के लिए आसरा आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल पर छज्जा टूटने से एक मजदूर नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आसरा आवास योजना के तहत कस्बे में कार्यदाई संस्था सीएनडीएस निर्माण करा रही है। प्रथम चरण में आवासों के निर्माण का काम कराया गया। अब उन पर प्लास्टर कराया जा रहा है। सोमवार को आवास की तीसरी मंजिल पर जब प्लास्टर का काम चल रहा था। उसी दौरान तीसरी मंजिल पर चाहली बांध रहा मजदूर दीपेंद्र (19) पुत्र सेवाराम निवासी अधाएया थाना हिमागंज मध्य प्रदेश कालोनी के छज्जे पर चढ़ा। तभी छज्जा टूटकर लटक गया। इससे मजदूर दीपेंद्र तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। साथियों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।

आसरा आवासाें की गुणवत्ता पर सवाल
आसरा योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए बनाए गए आवासों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को छज्जा टूटने से गिरा मजदूर इसका उदाहरण है। लोगों ने इस घटना को लेकर डीएम के.बालाजी से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें