फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चहक से गुलजार होंगी बाल वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्कूलों को मर्ज करने के बाद खाली हुए भवनों में पि्र प्राइमरी की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन बाल वाटिकाओं को संवारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने चहक प्रोग्राम तैयार किया है। जिसके तहत इन बाल वाटिकाओं के बच्चों में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हाल ही में जिले के 91 के करीब परिषदीय स्कूलों को मर्ज किया गया है। खाली हुए 66 भवनों में बाल वाटिका में परिवर्तित किया गया है। यहां पर प्री प्राइमरी की तर्ज पर कक्षाएं चलेंगी। इन बाल वाटिकाओं में अभिभावकों से लेकर बच्चों को आकर्षित करने के लिए तमाम संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अभिभावकों के संग इन बाल वाटिकाओं में सामूहिक कार्यक्रम कराने के लिए शासन स्तर से चहक प्रोग्राम के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए की ओर से इन कार्यक्रमों को कराने के लिए बीईओ से पत्राचार किया गया है। कार्यक्रमों में बच्चों के साथ अभिभावक व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी भी होगी। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि चहक प्रोग्राम के तहत बाल वाटिकाओं में मंगलवार से कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें