फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम में इंसानियत को बचाना सबसे ज्यादा अहम

विज्ञापन
फफूंद में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को बधाई देते नमाजी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मंगलवार को जिले भर में सादगी और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में कोरोना गाइड लाइन का पालन कर नमाज अदा की गई। घरों में भी कोरोना संक्रमण से निजात के साथ ही पहले जैसी खुशियां लौटाने की दुआ की गई। ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की सख्ती रही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही मस्जिदों, ईदगाहों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। मस्जिदों में नमाज अदा कराने के दौरान मौलानाओं ने कहा कि इस्लाम में इंसानियत को बचाना सबसे ज्यादा अहम है। शहरकाजी ने भी भाईचारे पर जोर दिया। शहर की जमालशाह, छिद्दाशाह, तहसील चौराहा स्थित मस्जिद, बजरिया स्थित मस्जिद पर पुलिस तैनात रही।
उधर फफूंद में नमाज के दौरान कोरोना महामारी से जल्द निजात की दुआ की गई। फफूंद स्थित आस्ताना आलिया में सैय्यद मंजर मियां चिश्ती ने, बुखारी साहब दरगाह पर मौलाना खलील उल्ला ने नमाज अदा कराई गई। बाबा का पुर्वा स्थित मक्का मस्जिद में मौलाना जकरिया, मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद मौलाना अदील ने नमाज अदा कराई। कस्बे में कुर्बानी की रस्म भी घरों में रहकर अदा की गई। एसडीएम सदर रमेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ मस्जिदों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अयाना में क्षेत्र के गांव सेंगनपुर की शाही जामा मस्जिद में पांच लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान एसएचओ नवीन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। कंचौसी में रेलवे स्टेशन के किनारे मस्जिद में बुधवार सुबह नमाज अदा की गई। मस्जिद के मौलबी हसरत अली ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मस्जिद कमेटी के सदस्य जहीर खान, रफीक, मुन्ना, छुननू खान आदि मौजूद रहे।
ऐरवाकटरा कस्बा स्थित ईदगाह पर 11 नमाजियों ने सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की। एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य अख्तर अली, श्रीप्रकाश यादव, अस्पाक अली, जहीरुल हसन, बीनू सक्सेना, अनवार अली, इकबाल अली, आजम खा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
मस्जिद में पुलिस रही तैनात
अछल्दा/बिधूना। बकरीद पर अछल्दा कस्बे में पुराना अछल्दा, स्टेशन बाजार, सराय बाजार, नगरिया मस्जिद पर पुलिस तैनात रही। वहीं बिधूना तहसील क्षेत्र में मस्जिदों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। एसडीएम राशिद अली, सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने नगर की जामा मस्जिद, कुदरकोट, रूरूगंज, सबहद आदि मस्जिदों का निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें