फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ के मामले में आरोपी की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ और गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम पारूल जैन की अदालत ने रतनीपुर जगदीशपुर निवासी अभियुक्त मनोज उर्फ मनोज कुमार की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। आरोपी पक्ष की ओर से पेश किए गए तर्कों और उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने यह आदेश दिया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की रात को पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अजीतमल क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने रफ्तार बढ़ाकर पुलिस दल पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनोज के बाएं पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद मौके से तमंचा, कारतूस और गोवंश के मांस से जुड़ा मामला सामने आया था। अभियुक्त एक अगस्त 2026 से जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था।
सुनवाई के दौरान अभियुक्त के अधिवक्ता ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए रंजिश के तहत फंसाए जाने का दावा किया था। वहीं, शासकीय अधिवक्ता ने अपराध की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्पष्ट किया कि पत्रावली पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे यह साबित हो कि अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मी या किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट पहुंचाई गई हो। अदालत ने यह भी माना कि केवल आपराधिक इतिहास होना ही किसी अभियुक्त को जमानत से वंचित करने का एकमात्र कारण नहीं हो सकता। न्यायालय ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के जमानती पर अभियुक्त की रिहाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें