फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट, एससी/एसटी एक्ट के मामले में जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) विकास गोस्वामी की अदालत ने मारपीट, घर में घुसकर धमकी देने और एससी/एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी की द्वितीय जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अदालत ने आरोपी को 30 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की एक जमानत दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव औंतो में साल 2018 में गांव निवासी आकाश तिवारी के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में आरोपी पहले से ही जमानत पर चल रहा था, लेकिन नियत तारीखों पर अदालत में हाजिर न होने के कारण उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया था। इसके चलते वह 16 नवंबर 2026 से जिला कारागार इटावा में निरुद्ध था। सोमवार को आरोपी के अधिवक्ता की ओर से द्वितीय जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि बीमारी और रिश्तेदारी में मृत्यु हो जाने के कारण आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सका था और भविष्य में वह हर नियत तारीख पर हाजिर रहेगा। वहीं, अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का कड़ा विरोध किया गया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और पत्रावली के अवलोकन के बाद विशेष न्यायाधीश विकास गोस्वामी ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें