फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को फ्रिज, कूलर में मिला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया) कस्बे में फैल रही डेंगू की बीमारी के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कस्बे में घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को जगह-जगह गंदगी देखने को मिली। साथ ही घरों में उपयोग होने वाले कूलर-फ्रिज में भी गंदा पानी भरा मिला।
विज्ञापन

टीम के लोगों ने कई जगह से पानी के सैंपल भी लिए। टीम में शामिल सीएचसी अधीक्षक डॉ.सिद्धार्थ वर्मा व डॉ.दीनदयाल ने कसबे के लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा।
बताया कि मच्छरों से बचना है तो सभी को अपने-अपने घरों के बाहर व अंदर साफ-सफाई रखनी होगी। कहीं पर भी गंदा पानी जमा न होने दें। गंदे पानी में ही मच्छर पनपते हैं। जिनसे डेंगू जैसी बीमारी को भी पैर पसारने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें