फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबारों की ड्रेस पहन बच्चों की फोटो सोशल मीडिया में मचा रहीं धमाल

विज्ञापन
फोटो 12एयूआरपी 06- अनिका शुक्ला - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। लॉकडाउन के दौरान बच्चे रचनात्मक कार्य करने में जुटे हैं। स्कूलों से मिले टास्क के तहत कुछ बच्चों ने अखबार से तरह-तरह की पोशाक तैयार की है। अखबार से बनी पोशाकों को पहनकर सोशल मीडिया पर धूम मचाए हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक की अनिका विश्नोई, आर्यन पोरवाल, मानवी पोरवाल, निमित्त वर्मा, अनिका शुक्ला, कृष्णा राजपूत, अनुषा शुक्ला। कक्षा 2 की आयुषी कश्यप, मिष्टी तथा कक्षा 5 की श्रद्धा तिवारी, आनंदिता, अंकिता, राधिका दीक्षित, ईशान्वी शुक्ला, तमन्ना पोरवाल ने अखबार की मदद से एक से बढ़कर एक ड्रेसें तैयार की हैं। बच्चियां अखबारों से बनीं ड्रेसों में परी की तरह दिख रहीं हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों की ड्रेसें लोगों का मन मोह रहीं हैं। पीबीआरपी स्कूल के प्रधानाचार्य सौरव कश्यप का कहना है कि अलग-अलग तरह के टास्क देकर बच्चों की प्रतिभा निखारने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें बच्चों के अभिभावक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें