औरैया। जगह-जगह दीप जलाकर श्रीराम मंदिर निर्माण का जश्न मनाया गया। शिव सेना संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लाक गेट के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार की शाम दीप जलाकर भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाया। इससे पहले कार्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख ऋषभ त्रिपाठी उर्फ सोनू और प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश पवन अवस्थी, जिला महासचिव बबलू महाराज के अलावा उमाशंकर दीक्षित, आलोक यादव, ओमजी, नितेश यादव, अंकित शुक्ला, आकाश शुक्ला, गौरव, आयुष, ऋषभ, संजू पाल आदि मौजूद रहे।
उधर, शहर के मोहल्ला गुमटी स्थित हनुमान मंदिर पर रामभक्त गणेश वर्मा के नेतृत्व में मंदिर परिसर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। जिसके समापन पर प्रसाद वितरण और फिर देरशाम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मोहल्ले के बच्चों के अलावा महिलाओं ने भी अधिक संख्या में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अजय वर्मा आदि लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर पर पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सुमित गुप्ता, कन्हैया यादव, मयंक पंड़ित, शिवा, उज्जवल दुबे, राघव मिश्रा, राघव सक्सेना, वैभव मिश्रा, सत्यम ठाकुर, विशाल, सागर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।