फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिता का सपना पूरा करने के लिए अवनि बनीं सीए

Sat, 20 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-5- मां राधा के साथ अवनि दुबे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अजीतमल। बेटी अवनि दुबे ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अपने दिवंगत पिता का सपना साकार कर दिया। इस उपलब्धि के लिए सभी लोग उसे बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीए फाइनल परीक्षा के 18 जून को घोषित परिणाम में अवनि ने 301 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अवनि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर कलां में कार्यरत रहे स्वर्गीय शिक्षक अरुण दुबे की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा कान्हा इंटरनेशनल स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा गेल डीएवी दिबियापुर से प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने बंगलुरु में रहकर सीए की तैयारी शुरू की। वर्ष 2019 में सीए फाउंडेशन, 2020 में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। अवनि ने वर्ष 2024 में एचएसबीसी बैंक बंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस बीच अवनि के ऊपर से 10 दिसंबर 2025 को बीमारी के चलते पिता का साया उठ गया। उनके पिता के निधन के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास जारी रखा। अवनि की मां राधा देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई ऋषभ दुबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। छोटे भाई देवांश दुबे इंटर बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अवनि की सफलता पर डॉ. उमेश चंद्र दीक्षित, अरविंद राजपूत, ऋतुराज दुबे, ओमेंद्र चौहान, दीपक दुबे, विक्रम दत्त, कोमल सिंह राजपूत व अरुण दीक्षित ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें