फोटो-20-विजेता टीम के कप्तान का ट्रॉफी देते अतिथि।संवाद
अछल्दा। क्षेत्र के गांव चिरैहा में आयोजित टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला बीरपुर और नगला नया की टीमों के बीच खेला गया। 16 ओवर के इस मुकाबले में बीरपुर की टीम ने 19 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीरपुर की टीम ने 140 रन बनाए और नगला नया के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला नया की टीम 12 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच 19 रन से हार गई।
मुख्य अतिथि सुशील शाक्य व ओमवीर ने विजेता बीरपुर की टीम के कप्तान अंकित चौहान को 11,000 रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता नगला नया के कप्तान हर्ष यादव को 5,100 रुपये नकद व शील्ड प्रदान की गई। इस मौके पर कप्तान सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे।