फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेले से लौट रहा ऑटो बेकाबू होकर पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। कस्बा के पाता बाईपास पर बरम देव महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार लोग दबकर घायल हो गए। इसमें एक युवती और एक महिला समेत तीन लोगों की हालत नाजुक थी। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा।
मंगलवार सुबह अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय की पत्नी अनीता बेटे रूबल पांडे के साथ ऑटो से कंचौसी के पास बरमदेव महाराज मंदिर पर पूजा करने गईे थीं। उनके साथ गांव निवासी शिशुपाल की पत्नी गौरी और उनकी दो बेटी कोमल व काम्या, पिंकी पत्नी नारायन और भतीजी बॉबी भी साथ गईं थी। पूजा अर्चना करके मेला देखने के बाद वह शाम को गांव वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही फफूंद के पाता बाई पास पर उनका ऑटो पहुंचा ही था कि तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। उसमें सवार सभी लोग दबकर घायल हो गए। चीख पुकार सुन राहगीरों ने ऑटो को सीधा किया और उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसमें अनीता, रूबल पांडे और काम्या गंभीर घायल थीं। उनकी हालत नाजुक थी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ऑटो को थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें