फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में देश का प्रतिनिधित्व करेगा शिवप्रताप

Fri, 15 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा ब्लाक के गांव सराय पुख्ता रामगढ़ निवासी शिवप्रताप सिंह जादौन इस वर्ष जुलाई में आस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन



इससे पहले पांच जनवरी से बिदिशा (मध्य प्रदेश) में पांच दिवसीय 37वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने प्रांतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, वहां उन्होंने गोला एवं डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर औरैया का नाम रोशन किया है।


रक्षा लेखा विभाग कानपुर में कार्यरत शिवप्रताप सिंह जादौन ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें खेलकूद के लिए विदेश जाने का मौका मिलेगा। बताया कि वह लगातार कई वर्षों से खेलों से जुड़े हैं।
विज्ञापन



प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई बार प्रतिभाग कर पुरस्कृत हो चुके हैं। अपनी सफलता के लिए वह अपने बड़े भाई एवं पूर्व प्रधान उदयभान सिंह जादौन एवं श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ के पूर्व व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह कुशवाह को श्रेय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें