फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी कर सकेगा अब बेसिक स्कूलों के सुधार में सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक स्कूलों के कायाकल्प में अब कोई भी योगदान कर सकता है। जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी व निजी संस्थान आदि इन स्कूलों का कायाकल्प कर सकते हैं। इसके लिए बीएसए व बीईओ सामुदायिक सहभागिता की अलख जगाएंगे। बीएसए ने जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी कर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सामुदायिक सहभागिता से डिजिटल संसाधन स्कूलों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पिछले दिनों डीएम अभिषेक सिंह ने शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की कायाकल्प करने के संबंध में नगर निकायों के अधिकारियों की बैठक की थी। इतना ही नहीं अब स्कूलों में कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड, इनर्वटर जैसी सुविधाओं के लिए भी सहयोग मांगा जाएगा। कोई भी निजी कंपनी, संस्था, संगठन, समिति, ट्रस्ट, फर्म, व्यापारिक संगठन, औद्योगिक संगठन, गैर सरकारी संस्था, स्वयंसेवी संस्था दान दे सकते हैं। निज कंपनियां सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत खर्च करने वाले धन को स्कूलों पर भी खर्च कर सकती है। इससे बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है।
बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार स्कूलों का कायाकल्प कराया जाएगा। साथ ही वन नेशन वन प्लेटफार्म की पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें