फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मकान के पीछे आम के पेड़ पर चढ़कर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर लटक गई पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अनबन होने के नाते पति से अलग रह रही महिला सोमवार की रात हर महीने की तरह घर खर्च के रुपये लेने पहुंची तो ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला। इससे आक्रोशित महिला ने जमकर ईंट पत्थर चलाए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही थी। तभी उसने पास ही पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की धमकी दी। अंधेरे होने से पैर फिसलने से सचमुच फांसी के फंदे पर लटक गई। वहां मौजूद सिपाहियों ने फंदा काटकर उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर खास के मजरा नगला खुदा निवासी उम्मेद सिंह परिवार समेत कुदरकोट में रहते हैं। उम्मेद सिंह के बड़े पुत्र शिवमजीत की शादी वर्ष 2017 में इटावा जिले के बैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव पुठिया निवासी सुमनलता के साथ हुई थी। पति व ससुराल वालों से न पटने से सुमनलता भरथना में अलग मकान में रहती है। घरेलू खर्च के लिए रुपये लेने के लिए वह हर महीने कुदरकोट ससुराल आती थी। सोमवार को वह भरण पोषण के लिए रुपये लेने आई थी। ससुराल वालों के गेट न खोलने पर रात तकरीबन तीन बजे उसने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस पर उसके देवर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सुबह कार्रवाई करने के लिए कहा।
इसी बीच सुमनलता मकान के पीछे आम के पेड़ पर चढ़कर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। अंधेरा होने से पैर फिसलने से सुमनलता फांसी के फंदे पर लटक गई। सिपाहियों ने साड़ी काटकर महिला को नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। अस्पताल में सिर्फ देवर ही दिखाई दिया। ससुराल के अन्य लोग व मायके से कोई भी नहीं दिखा। वहीं, यह चर्चा भी है कि ससुराल वाले उसे तलाक के तैयार कागज दिखाकर खर्च न देने की बात कहते थे, जिससे वह परेशान थी।
विज्ञापन

कुदरकोट चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया की महिला घरेलू विवाद को लेकर एक माह पहले भी कुदरकोट आई थी, तब उसे खर्च के लिए रुपये दिलाए गए थे। सोमवार को भी वह खर्च लेने आई थी, गेट न खुलने पर ईंट पत्थर चलाए। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों की बात सुनी गई। इसी दौरान उसने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें