फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अनूठी पहल शुरू की है। जिले की 3800 स्वयं सहायता समूह की करीब 35 हजार महिलाओं को अब विद्युत बिल वसूली की जिम्मेदारी दी जाएगी। सितंबर से इसके शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व उपायुक्त श्रम रोजगार के बीच अनुबंध हुआ है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में दो हजार रुपये तक के बिल पर 20 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 12 रुपये और इसी तरह पांच हजार से अधिक के बिल पर ग्रामीण क्षेत्र में एक प्रतिशत कमीशन तथा शहरी क्षेत्र में .40 फीसदी कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक बिजली का बिल ऑनलाइन या फिर विद्युत विभाग के केंद्रों पर जमा किया जाता है। इस अनूठी पहले से दो फायदे होंगे। पहला कि बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दूसरा फायदा महिलाओं को एक आमदनी का जरिया मिल जाएगा।
उपायुक्त श्रम रोजगार करुणापति मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन से जिले में 3800 स्वयं सहायता समूह हैं। प्रत्येक सहायता समूह में 10 से 15 महिलाएं हैं। अब इन महिलाओं को घर-घर जाकर बिजली बिल वसूली की जिम्मेदारी दी जाएगी। विद्युत पावर कारपोरेशन की ओर से इस कार्य के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शंकर लाल अग्निहोत्री ने बताया ने जिले के शहर व ग्रामीण अंचल में कुल एक लाख 96 हजार उपभोक्ता हैं। स्वयं सहायता समूहों के बिल वसूली अभियान में जुड़ने से वसूली अभियान में तेजी आएगी।
उधर, आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अर्पित सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो हजार तक की बिल वसूली पर 20, पांच हजार से 50 हजार तक वसूली पर एक फीसदी तथा शहरीय क्षेत्र क्रमश: 12 रुपये व .40 फीसदी कमीशन मिलेगा। 15 अगस्त के बाद विद्युत विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की चिह्नित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सितंबर माह से बिजली बिल वसूली की वसूली शुरू योजना की संभावना है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें