फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईआईटी कानपुर के साहित्यिक कार्यक्रम में सम्मानित हुई औरैया की दीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर स्थित आईआईटी के आउटरीच ऑडीटोरियम में आईआईटी कानपुर के साहित्यिक महोत्सव अक्षर की ओर से उभरते सितारे कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में औरैया शहर की दीक्षा तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम 17 अक्तूबर को कानपुर में आयोजित किया गया था। उभरते सितारे के उभरती प्रतिभाओं के समागम के लिए कार्यक्रम के ज्यूरी मेंबर्स की ओर से दीक्षा तिवारी का चयन हुआ। चयन की जानकारी सोमवार 14 अक्तूबर को दीक्षा को प्राप्त हुई थी। 17 अक्तूबर को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कुल सात साहित्यकारों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के राजभाषा विभाग, शिवानी केंद्र व गाथा समूह की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार नूतन वशिष्ठ व आईआईटी के रजिस्ट्रार द्वारा मोमेंटो भेंट करते हुए औरैया शहर के मोहल्ला बदनपुर निवासी गृहिणी दीक्षा तिवारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें