फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैया ने जीते लीग व क्वार्टर फाइनल मुकाबले

Wed, 31 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28- मैच में प्रदर्शन करते क्रिकेट के प्रतिभागी।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। रुरुगंज स्थित राधा कृष्ण स्टेडियम में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को छठवें दिन एक लीग मैच और एक क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। दोनों ही मुकाबलों में औरैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। राहुल व दीपू राजपूत मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


लीग मैच में एकता क्रिकेट क्लब इटावा और औरैया की टीमें आमने-सामने रहीं। इटावा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए औरैया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 96 रन बनाए।
टीम की ओर से दीपू ने 17 और सलमान ने 16 रन बनाए। इटावा के गेंदबाज अभि, बंटी और अवनीश ने दो-दो विकेट लेकर औरैया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। मात्र सात रन पर उसके पांच विकेट गिर गए। इसके बाद भी टीम संभल नहीं सकी और पूरी टीम 73 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

औरैया की ओर से दीपू राजपूत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि भानु और समीर अरब ने दो-दो विकेट लिए। औरैया ने यह मुकाबला 23 रनों से अपने नाम कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपू राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके बाद पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बिधूना और औरैया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर औरैया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट पर 136 रन बनाए। राहुल ने सात छक्कों की मदद से शानदार 53 रन बनाए, जबकि सलमान ने 16 और राहुल द्वितीय ने 15 रन जोड़े।
बिधूना की ओर से डीलर, प्रांशु और शोभित ने दो-दो विकेट लेकर टीम को कुछ राहत दिलाई। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिधूना की टीम 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीलर ने 36 और सुधांशु ने 18 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। औरैया के गेंदबाज समीर, भानु और दीपू राजपूत ने दो-दो विकेट लेकर बिधूना को 17 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए औरैया के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का शुभारंभ एडीओ पंचायत नृपेंद्र यादव ने किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


एक व दो जनवरी को होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता

अजीतमल। जिला वाॅलीबॉल संघ के तत्वावधान में छठवीं अच्छेलाल वर्मा जनपदीय वॉलीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन एक व दो जनवरी को कन्या इंटर कॉलेज याकूबपुर में होगा। प्रतियोगिता में जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों, स्कूल, कॉलेज, पुलिस विभाग एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों की टीमें प्रतिभाग कर सकेंगी।
जिला वॉलीबॉल संघ के जिला महासचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा वालीबॉल खेल को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के आयोजक रविंद्र राजपूत ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों में विजेता 5100 तथा उपविजेता टीम को 3500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें