फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: ऑनर किलिंग में माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार, दोस्त से बात करने पर पुत्री को गला दबाकर मारा

Sat, 13 Feb 2021 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायनपुर भानू में सात दिन पूर्व किशोरी का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। माता-पिता ने दोस्त से चोरी छिपे बात करने पर बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। ऑनर किलिंग में पुलिस ने माता पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि सात दिन पूर्व उपासना (15) पुत्री अहिवरन सिंह का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। मामले में परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर मारे जाने की पुष्टि पर पुलिस ने मृतका के माता-पिता सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

चौकी बदनपुर के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि उपासना कक्षा 12 की छात्रा थी। दोस्त से चोरी छिपे मोबाइल पर बात करती थी। इससे नाराज होकर माता, पिता ने एक सहयोगी के साथ मिलकर पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका दिया था। साक्ष्य को छिपाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें