फोटो 12एयूआरपी20- विजेता टीम के खिलाड़ी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते ब्रजेश सिंह गौर।
- फोटो : AURAIYA
महामाई क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल में इटावा ने फफूंद को हरा दिया। 14 फरवरी को इटावा का अछल्दा की टीम से फाइनल मुकाबला होगा।
कस्बे के मेला ग्राउंड पर चल रहे महामाई क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला इटावा और फफूंद थाने की टीम के बीच खेला गया।
इसमें इटावा ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में 142 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी फफूंद की टीम 15 ओवरों में मात्र 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अछल्दा की लिधौरा व घासी पुरवा के बीच हुआ।
इसमें लिधौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 104 रन बनाए। घासी पुरवा की टीम महज 29 रन पर ढेर हो गई। इससे अछल्दा लिधौरा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को इटावा और अछल्दा की लिधौरा टीम के बीच खेला जाएगा।