फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया : दरवाजा की कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी समेत आभूषण चोरी

विज्ञापन
ोटो-03एयूआरपी-10- कमरे के अंदर खुला पड़ा बक्सा व बिखरा पड़ा सामाना। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट कस्बे के भरथना रोड पर रविवार रात चोरों ने घर के मुख्य गेट की कुंडी तोड़ कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह जागने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना क्षेत्र के भरथना रोड निवासी राजकिशोर शाक्य ने बताया कि वह पत्नी मीरा देवी के साथ रविवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर मेन गेट की कुंडी तोड़ कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ कर 15 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर सामान बिखरा पड़ा देख चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि चोरी की जानकारी पर जांच पड़ताल की गई है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें