फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः सुरक्षा व मानकों की जांच करने निकली टीम

विज्ञापन
सुरक्षा मानकों की जांच पड़ताल करते टीम के अधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर की कई आलीशान इमारतों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ को छोड़ कर किसी के पास विनियमित क्षेत्र, अग्निशमन, बिजली विभाग से एनओसी नहीं है। शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने सुरक्षा के मानकों को जांचा तो हड़कंप गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों लखनऊ में हुई आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन सख्त हुआ है। बिना मानक संचालित हो रहे होटल, बड़े प्रतिष्ठानों व लॉज का विनियमित क्षेत्र के जेई भानु प्रताप सिंह, द्वितीय अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी के अलावा पालिका व कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया। टीम ने अग्नि सुरक्षा संबंधी उपकरणों व अन्य मानकों के अलावा इमारत बनने से पहले नक्शा पास होने की जानकारी ली।
टीम को देख कुछ लोग तो इधर उधर हो गए, जो मौके पर मिले वह भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने सभी को 24 घंटे के अंदर एनओसी, नक्शा संबंधित दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए हैं। शहर के कई स्थानों पर चेकिंग देख कुछ बड़े संस्थानों पर ताले भी लटक गए। जेई विनियमितीकरण क्षेत्र औरैया भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शनिवार से निरीक्षण अभियान शुरू किया है। तीन दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट तैयार पर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जहां टीम के उनके निर्देशों के अनुसार संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बड़े प्रतिष्ठानों से मुंह फेर गए अफसर
अभियान के दौरान टीम ने छोटे प्रतिष्ठानों को निशाने पर रखा। इसके साथ ही कुछ ऐसे भवन चिह्नित किए जिनमें शोरूम, थोक की दुकानें गोदाम संचालित हो रहे हैं। बड़े होटलों, मॉल, लॉज, प्रतिष्ठित संस्थानों पर चेकिंग न किए जाने से लोगों सवाल भी खड़े किए। हालांकि टीम के अधिकारी आगे कार्रवाई चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें