औरैया के बिधूना में लोहा मंडी बाजार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ कल्लू के घर असलहों के बल बदमाशों परिवार को बंधक बना कर मारपीट करने के बाद डाका डाला। बदमाश घर मे रखे 25 लाख रुपए नकद, लाखों रुपये के कीमती जेवरात ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।
कस्बे के हार्डवेयर व्यापारी धर्मेंद्र के पुत्र ऋषभ गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार रात आगरा से दुकान का सामान लेकर लौटा था। ड्राइवर उसे घर के बाहर उतारने के बाद चला गया। जैसे ही वह दरवाजे से घर मे घुसने लगा। इसी बीच चार से पांच बदमाशों से उसके पिस्टल लगादी और सीधे अंदर ले गए।
एक बदमाश ऋषभ के ऊपर पिस्टल ताने रहा, जबकि अन्य बदमाशों ने उसके पिता धर्मेंद्र, मां, दादी और बहन को आसलाहों के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने सभी के साथ मारपीट की और दादी से लॉकर की चाभी लेकर व्यापार के रहे 25 लाख के करीब नगद, और लाखों के जेवरात निकाल लिए।
इसी बीच एक बदमाश ने फोन कर गाड़ी में मंगवाई और सभी अछल्दा की ओर भाग गए। बदमाशों करीब दो घंटे घर पर रह कर सामान बटोरते रहे। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह ऋषभ ने अपने हांथ पैर खोले और थाने पहुंच डकैती पड़ने की सूचना दी। व्यापारी के घर लाखों का डाका की जानकारी पर कोतवाल शशांक राजपूत, सीओ मुकेश सिंह व फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस जांच कर रही है, घटना के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है।