फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाःनिचली गंग नहर में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
महिला का शव मिलने की जानकारी पर नहर पुल पर लगी भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा कस्बे से गुजरी निचली गंग नहर से थाना पुलिस को रविवार सुबह मृत जानवर के साथ फंसा हुआ महिला का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सीओ बिधूना ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

गंग नहर में महिला का शव उतराता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ नहर पुल पर जमा हो गई। सूचना पाकर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
नगर पंचायत अछल्दा के कर्मचारियों के साथ शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। महिला लाल रंग का पेटीकोट, चॉकलेटी रंग का ब्लाउज, दोनों हाथों में लाल-पीले रंग की चूड़ियां, अंगुलियों में लाल नेल पॉलिश तथा दोनों पैरों में पायल व बिछिया पहने हुए थी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर शव काफी सड़ जाने से पहचान नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि महिला का शव कई दिन पुराना लगता है। शव के गल जाने से शिनाख्त में दिक्कतें आ रही हैं। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें