फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः पुत्र पर संकट बता नकदी-जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर आर्य नगर निवासी एक महिला को ठग ने पुत्र पर संकट बताकर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नरायनपुर आर्य नगर निवासी सरोज पांडे पत्नी स्वयं प्रकाश पांडे ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे वह पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी। जब वह गोपाल वाटिका गेस्ट हाउस के पास पहुंची तभी एक अज्ञात युवक उसके पास पहुंचा और दांत के डॉक्टर का पता पूछा। वह अनभिज्ञता जाहिर कर आगे बढ़ गई।
इसके बाद वह युवक भी उनके पीछे-पीछे चलने लगा और बराबर आकर बोला कि आपके पुत्र पर संकट आने वाला है। पहले तो वह आगे बढ़ गई लेकिन जब युवक ने उसके घर की स्थिति बतानी शुरू कर दी तो उसके ऊपर भरोसा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उस युवक ने घर से जेवर व नकदी लाने को कहा। अभी युवक और सरोज के बीच बातचीत चल ही रही थी तभी वहां एक दूसरा युवक आया और आभार जताकर चार हजार रुपये दिए। इस पर युवक ने बताया कि इसका काम हो गया है इसलिए उसने चार हजार रुपये दिए हैं।
इस पर उसका भरोसा और पक्का हो गया। उसके झांसे में आकर वह अपने घर गईं और घर से 55 सौ रुपये नकद, सोने की झुमकी, एक जंजीर, एक मटर माला एवं मोबाइल लाकर अज्ञात युवक को दे दिया। जेवर व नकदी मिलने के बाद से वह लोग फरार हो गए सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें