फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः सख्ती हुई बेअसर, फिर लगे अवैध वाहन स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। जून माह में शहर और कस्बों से अवैध वाहन स्टैंड हटाने के लिए शासन से सख्त निर्देश दिए गए । कुछ दिनों तक अधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो वाहन सड़कों से गायब हो गए, लेकिन सख्ती बेअसर होते ही सड़कों पर अवैध ढंग से ऑटो व टेंपो खड़े होने लगे हैं। इससे जाम लगने की नौबत आ रही है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे में भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड, मुख्य चौराहे पर सुबह होते ही वाहनों की कतार लगी नजर आ रही है। जबकि इन्हें सड़कों पर खड़ा होने से रोकने के साथ ही नगर पंचायत ने तहसील के पीछे पड़ी जगह पर स्टैंड संचालन के निर्देश दिए थे। शासन की मंशा थी कि सड़कों पर अवैध स्टैंड संचालित न होने से हादसे और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
मगर स्थानीय प्रशासन की बेरुखी शासन के निर्देश पर बेअसर साबित हुई। आज स्थिति यह है कि सड़कों पर वाहन खड़े होने लगे हैं। इससे हादसे होने की आशंका बढ़ गई है, वहीं प्रतिदिन जाम लग रहा है। सीओ सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो वाहन सड़क पर खड़े मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को तहसील के पीछे खड़ा कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें